हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरा विवाह कर लिया. वहीं पिता को भय है कि उसकी दूसरी बेटी को उसकी पत्नी बेच सकती है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
देशराज पुत्र दशरथ निवासी बृजघाट की शादी राजस्थान के थाना रावला क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ हुई थी जिस पर देशराज ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने देशराज की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही देशराज ने यह भी अंदेशा जताया है कि उसकी पत्नी दूसरी बेटी को बेच सकती है.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit






























