
पाकिस्तान के गैंगस्टर के संपर्क में होने की सूचना पर धौलाना से संदिग्ध हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय एजेंसियों ने जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा से एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था। वही गिरफ्तार संदिग्ध के भांजे से भी केंद्रीय एजेंसियों ने पूछताछ की है। फिलहाल जानकारियां जुटाई जा रही है और विभिन्न बिंदुओं पर मामले की छानबीन जारी है।
संदिग्ध को हिरासत में लेने की सूचना पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान भी थाने पहुंची और जरूरी जानकारी हासिल की। फिलहाल केंद्रीय एजेंसियां मामले की हर गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं।
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा का रहने वाला एक व्यक्ति पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टर के संपर्क में आया। केंद्रीय एजेंसियों ने संदिग्ध को उसके घर से दबोच लिया। संदिग्ध फिलहाल दिल्ली के मॉल में कार्य करता है जो रील बनाने का भी शौकीन बताया जा रहा है। मामला देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा है। फिलहाल एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं। वही गिरफ्तार संदिग्ध का भांजा भी एजेंसियों की रडार पर है जिससे पूछताछ की जा रही है। टीम को संदिग्ध के मोबाइल से कुछ वीडियो और चैट्स भी हाथ लगी हैं।
#Pakistan #IndianGovernment
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





























