स्वास्थ्य के लिए सूर्य नमस्कार श्रेष्ठ टानिक










स्वास्थ्य के लिए सूर्य नमस्कार श्रेष्ठ टानिक
हापुड सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती हापुड़ द्वारा सूर्यनमस्कार का कार्यक्रम इंडस ग्लोबल स्कूल कुचेसर रोड चोपला, जय हिंद पब्लिक स्कूल कुचेसर रोड चौपला, उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सर ब्लॉक सिंभावली व कम्पोजिट विद्यालय सिंगनपुर ब्लॉक सिम्भावली, जनपद- हापुड़ के विभिन्न स्थानों में आयोजित किया गया। क्रीड़ा भारती द्वारा संपूर्ण जनपद हापुड़ के सभी नगर, ब्लॉक व तहसील में विद्यालयों, महाविद्यालयों और योग संस्थानों में सूर्य रथ सप्तमी से सूर्यनमस्कार कार्यक्रम करवाने का आह्वान किया गया है। क्रीड़ा भारती के ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा ने कहा कि योग शिक्षा का अभिन्न अंग है और इस बारे में सरकार ने घोषणा भी की है। पहली से दसवीं कक्षा तक योग को शिक्षा के रूप में शामिल किया जाएगा। बाकायदा इसके लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्यों ने कहा की क्रीड़ा भारती द्वारा जो बच्चों को सूर्यनमस्कार का प्रशिक्षण दिया गया है उसका प्रतिदिन स्कूल में प्रशिक्षण कराया जाएगा। क्रीड़ा भारती ने जो बच्चों को सूर्य नमस्कार के गुण बताए उसके लिए समस्त क्रीड़ा भारती जनपद टीम का धन्यवाद। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक कपिल शर्मा व राहुल शर्मा, चेयरमैन महेन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य पूजा सारस्वत, शोएब अहमद, राकेश शर्मा, शिक्षक प्रीति, कोमल, राशि, आरज़ू, विशाल भारद्वाज, प्रिंस यादव, संदीप शर्मा, जयवीर, धनवीर, सरिता, रेणु शर्मा, राजवती, विकास, सौरभ, रीता, ज्योति सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

 







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!