हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के शहरी क्षेत्रों में राशन की कई दुकानों पर पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी व ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगन्नाथ राणा ने औचक निरीक्षण किया और कार्ड धारकों को मिलने वाले खाद्यान्न, तेल, नमक व चना के बारे में जानकारी ली।
पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगन्नाथ राणा ने शुक्रवार और शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। प्रीति रानी ने हापुड़ की मीनाक्षी रोड, बुलंदशहर रोड आदि शहरी क्षेत्र में लगभग 10 दुकानों का निरीक्षण किया वहीं जगन्नाथ राणा ने कनिया कल्याणपुर, अटूटा, सरावली, असौड़ा समेत कई गांवों में जाकर 14 दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राशन डीलरों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को पूरी मात्रा में राशन मिले यदि डीलर की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जांच टीम में पूर्ति लिपिक सुमित कुमार भी शामिल रहे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























