👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर स्थित शराब के ठेकों का आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया और बारकोड, सीसीटीवी आदि चेक किए। आपको बता दें कि ओवरेटिंग की जांच के लिए आबकारी विभाग की टीम ने पिलखुवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया और शराब के ठेकों की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ओवरेटिंग के साथ-साथ बारकोड के जरिए शराब को चेक किया रजिस्टर आदि की भी जांच की और ठेके के सेल्समैन को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में ओवररेटिंग ना की जाए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























