हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तीन मुख्य सर्जिकल सप्लायारों ने अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। हापुड़ की जवाहर गंज में स्थित अशोका सर्जिकल, हापुड़ के स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित शिवम व राधा सर्जिकल ने यह निर्णय शुक्रवार रात को लिया है।
दरअसल अशोका सर्जिकल के संचालक का आरोप है कि कुछ ग्राहक खरीदा हुआ सर्जिकल का सामान जबरदस्ती वापस करने आए थे लेकिन दुकानदार ने यह कहा कि कोरोना के चलते सामान वापस नहीं होगा जिसके बाद ग्राहक ने दुकानदार से बदसलूकी की। मामला बढ़ता देख दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल सर्जिकल संचालक का कहना है कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नही जाएगा वह हड़ताल पर रहेंगे।
बता दें कि शहर की मुख्य सर्जिकल के हड़ताल पर चले जाने से मेडिकल का सामान मिलने में लोगो और अस्पतालों को बेहद मुश्किल होगी।
बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में बाइक सवार हुडदंगियों का जबरदस्त आतंक है जो क्षेत्र में…
Read more






















