हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा में सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग करने के आरोप में जिला पूर्ति विभाग ने शनिवार को गांव में स्थित एक मकान पर छापा मारा और घरेलू तथा कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए। बताया जा रहा है कि कमरों के भीतर भी सिलेंडर रखे हुए थे। कुल मिलाकर 40 सिलेंडर मिले जिनमें से चार कमर्शियल है। पुलिस बल के साथ विभाग ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि गैस सप्लाई करने वाला करीब पांच-छह वर्षों से ब्लैक में गैस बेच रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह को शिकायत मिली की गांव स्थित एक मकान में सिलेंडर का अवैध रुप से भंडारण किया हुआ है जिसके बाद सप्लाई इंस्पेक्टर कमलेश कुमार झा पुलिस बल के साथ मुदाफरा चौकी क्षेत्र के गांव मतनौरा पहुंचे और प्रवीण उर्फ बिन्नू पुत्र बेगराज निवासी मतनोरा के यहां छापा मारा जहां कमरों के अंदर सिलेंडर को रखा हुआ था। विभाग ने 40 सिलेंडर मौके से बरामद किए और जांच शुरू कर दी। इस दौरान भारत, इंडेन के सिलेंडर मिले हैं। सप्लाई इंस्पेक्टर कमलेश कुमार झा का कहना है कि स्टॉक, रजिस्टर आदि की जांच की जा रही है।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731

























