👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में जगह-जगह देसी शराब मिस इंडिया मार्का की धड़ल्ले से बिक रही है।यह भेद पुलिस द्वारा पकडे जा रहे शराब के धंधेबाजो से पता चलता है।फिर भी पुलिस असली धंधेबाज को नही पकड पा रही है जबकि छुट भइया पुलिस रोज पकड रही है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध शराब 20पव्वे मिस इंडिया मार्का के बरामद किए है।आरोपी हापुड के हरजस पुरा का
प्रवीण उर्फ बल्ली है।बता दें कि इससे पहले पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में जितने भी छुट भइया पकडे है उन सभी से मिस इंडिया मार्का ही देसी शराब बरामद की है।





























