हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित एक व्यवसायिक भवन में संचालित तीन होटलों पर बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने 20 लाख रुपए की चोरी पकड़ी थी जिसे 86 हजार रुपए में निपटाने का मामला सामने आया था. ऐसे में अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधीक्षण अभियंता का कहना है कि दोषी पाए जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.
बता दें कि जून के महीने में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने मोदीनगर रोड पर संचालित तीन होटलों में बिजली चोरी पकड़ी थी जो विद्युत लाइन बिछाकर चोरी कर रहे थे. जब विजिलेंस विभाग ने 20 लाख रुपए का लोड कागजों में भरा था. वही 86000 का जुर्माना इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने वसूला था जिसकी जांच अधीक्षण अभियंता करेंगे.
ये भी पढ़ेः- VIDEO: नामी किताब विक्रेता कब से बेच रहे थे अनाधिकृत प्रकाशन की किताबें?
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























