पुलिस अधीक्षक ने अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी
हापुड, सीमन(ehapurnews.com):कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात को पैदल गश्त पर निकले परन्तु सड़कों अतिक्रमण देखकर मन खिन्न हो उठा।पुलिस अधीक्षक ने गढ रोड व रेलवे रोड पर देखा कि सड़क पर हुए अतिक्रमण से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है।पुलिस अधीक्षक स्थान-स्थान पर रूके और तुरन्त अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि पुनः अतिक्रमण दिखाई दिया तो कडी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस बल ने पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की भी चैकिंग की।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस गश्त का उद्देश्य नागरिकों में विश्वास का भाव जगाना है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
























