
👁 0 views Views
पुलिस अधीक्षक ने पिलखुवा में नागरिकों की समस्याओं को जाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने रविवार को कोतवाली पिलखुवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों व उनके रख-रखाव का अवलोकन किया और कोतवाली परिसर में सफाई व्यवस्था को परखा और कहा कि परिसर में पूरी तरीके से सफाई रहे ताकि रोग निकट न फटकने पाएं। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने थानें पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को भी सुना और कहा कि पुलिस पूर्ण पारदर्शिता के साथ समस्याओं का निदान करेंगी।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545






























