पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को परखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रमजान माह और निकाय चुनाव के मद्देनजर पूरे जनपद हापुड़ में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा स्वयं पुलिस गश्त का नेतृत्व कर रहे है।
शनिवार की रात जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने मुख्य बाजारों व मार्गों पर गश्त की और चेतावनी दी कि हुहदंगियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने थाना हापुड़ क्षेत्र के अंतर्गत पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। साथ ही थाना प्रभारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586



























