👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में कई दिनों बाद शनिवार को धूप खिली जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। गुरुवार को हुई तेज बारिश और सर्द हवाओं ने ठंड को और भी बढ़ा दिया। शुक्रवार को भी दिन में घटा छाई रही और रात को सड़कों ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। लेकिन शनिवार की सुबह लोगों को सर्दी तब राहत मिली जब सूर्य देवता ने दर्शन दे दिए। सुबह लगभग साढ़े दस बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए और लगभग 11 बजे खिलखिलाती हुई धूप निकल गई जिससे लोग छतों पर पहुंच गए और धूप सेकने लगे।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041






























