👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में मंगलवार को घने कोहरे के बीच एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बता दें कि मामला मंगलवार का है जब हापुड़ के भगवानपुर निवासी 42 वर्षीय सुनित पिलखुवा में अपने भाई के यहां आया था. मोहल्ला शिवाजी नगर में सुनीत कुमार का भाई संजीव कुमार रहता है. मंगलवार की सुबह वापस लौटते समय सुनित ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.





























