हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह में विराजित होने के अवसर पर मनाये जा रहे विजय पर्व महोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन बुधवार को ग्राम पटना, हापुड़ में श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर पर धूमधाम के साथ सुन्दरकाण्ड व प्रभु नाम संकीर्तन हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था मुख्य पुजारी व महासभा विद्वान पंडित अजय तिवारी ने मंत्री गौरव कौशिक, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, जीतेन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, अतर सिंह उपाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल आदि के साथ की। आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। मुख्य अतिथि इंटेलिजेन्स अधिकारी संजय चौहान ने कहा कि लोगों का धर्म के प्रति उत्साह व भक्ति देखकर मन प्रसन्न है। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा व्रत पर्व निर्धारण में शास्त्र सम्मत कार्य कर रही है जिससे समाज में भी जागृति आ रही है। कार्यक्रम में पंडित अजय पाण्डेय, आचार्य देवी प्रसाद तिवारी, अनिशा सोनी पाण्डेय, चित्रा कौशिक, पंडित करुण शर्मा, पंडित सर्वेश तिवारी संदीप चमन, महिपाल, योगेंद्र पप्पू, सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल रहें।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497






























