
17 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, बच्चों को दिया होमवर्क
हापुड़,गढ़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सभी परिषदीय स्कूलों में 1 अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू हो गया था। इस वर्ष 18 मई के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। बच्चों को होमवर्क दे दिया गया है। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है। छुट्टियों में बच्चे होमवर्क पूरा कर सकेंगे। 17 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर गृह कार्यों की जांच की जाएगी।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस बार 19 मई से गर्मी की छुट्टियां प्रारंभ हो गई हैं। शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन भी पढ़ाएंगे। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093






























