बालिकाओं के स्वावलंबन हेतु ग्रीष्मकालीन शिविर











हापुड, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य सेवा समिति हापुड एवं वैश्य समाज (महिला) उ0 प्र0 के तत्वावधान में एक ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ देवलोक स्थित बीना वर्मा के आवास पर शुरू किया गया जिसका समापन 30 जून को होगा।
इस अवसर पर समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए पंखे आदि की व्यवस्था कराई है। अध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि सभी जरूरतमंद बच्चे जो इस कैंप में आ रहे हैं उनकी सभी सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।


मंत्री पूनम गुप्ता ने कहा कि अल्प समय की अवधि में भी बच्चे लगन के साथ बहुत कुछ कलात्मक चीजें सीख सकते हैं।
कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। समिति के सदस्य ममता अग्रवाल, चारु अग्रवाल, गीतिका, डॉली सिंघल आदि ने बच्चों को शिकंजी वितरित की। कैंप की संचालिका बीना वर्मा ने कहा कि कुछ बच्चे तो यहां से सीख कर इन्हीं बच्चों को सिखा रहे हैं। यही परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है


श्रीमती गुंजन वर्मा, एली, कीर्ति- क्लासिकल व लोक नृत्य सिखा रही है श्रीमती खुशबू- कत्थक डांस सिखा रही है सपना -मेहंदी व अनीशा- वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाना तथा गुंजन वर्मा- पार्लर ,सपना -सिलाई सिखा रही हैं बच्चों को दिव्य जल (पतंजलि )भी दिया जा रहा है । शिविर में बच्चों को योगिक क्रियाएं भी सिखाई जा रही हैं।शिविर का उद्देश्य बच्चों को स्वावलंबी बनाना है।

ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!