पीस पोस्टर प्रतियोगिता में सुहानी गर्ग ने पाया प्रथम स्थान










पीस पोस्टर प्रतियोगिता में सुहानी गर्ग ने पाया प्रथम स्थान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड ग्रेटर के तत्वावधान में एक पीस पोस्टर पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन मिनीलैंड कान्वेंट स्कूल हापुड़ पर किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता में सुहानी गर्ग ने प्रथम, इति गुप्ता ने द्वितीय, कनिष्क गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विजयी प्रतियोगियों को ट्राफी व लायंस क्लब इन्टरनेशनल प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया ।
अन्य सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार लायंस क्लब इन्टरनेशनल प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट प्रदान किया गया।

क्लब के लायन विजय वर्मा ने पीस पोस्टर पेन्टिंग प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह से सभी बच्चों ने शान्ति,सद्भाव व भाईचारे को पेन्टिंग के द्वारा दर्शाया है वही सभी गुण हमें अपने जीवन में अपनाने होंगे तभी हम एक नयें व आदर्श भारत के निर्माण में सहयोग कर पाएंगे।

ज़ोन चेयरपर्सन लायन अनुज गोयल ने सभी बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साहित किया व उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कला शिक्षिका शशि मेम व सीमा भटनागर को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ज़ोन चेयरपर्सन लायन अनुज गोयल, प्रधान लायन सुभाष शर्मा व सचिव लायन नितिन गुप्ता,लायन विजय वर्मा,लायन अनुज मित्तल,लायन लवलीन गुप्ता एवं लायन विवेक अग्रवाल उपस्थित रहे।

निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!