विकसित उत्तर प्रदेश- 2047 के लिए सुझाव साझा किए












विकसित उत्तर प्रदेश- 2047 के लिए सुझाव साझा किए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):विकसित यूपी- 2047 के लिए दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में QR कोड के माध्यम से शिक्षको व छात्रो ने सुझाव अभियान में सहभागिता की।
दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत QR कोड स्कैन कर सुझाव साझा करने का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और जागरूकता के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए प्रदेश के विकास से जुड़े अपने मूल्यवान सुझाव साझा किए। यह कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा के संचालन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा अवस्थी ने कहा कि
विकसित उत्तर प्रदेश 2047 जैसी पहल बच्चों में रचनात्मक सोच, नागरिक चेतना और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करती है। दीवान पब्लिक स्कूल सदैव प्रयासरत रहेगा कि छात्र केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अपना योगदान दें।
नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने कहा कि हर नागरिक का सुझाव प्रदेश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार से जुड़े अनेक सार्थक सुझाव दिए। विद्यालय में छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा विद्यालय परिवार ने आश्वस्त किया कि ऐसे सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों में विद्यालय आगे भी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
इस कार्यक्रम के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने नोडल अधिकारी अमित शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कामाक्षी गोयल, उर्वशी तापड़िया, आंचल सचदेवा, नीलू मल्होत्रा, सतनाम कौर, चारु साहनी, रूचि त्यागी, रिचा वर्मा एवं शालिनी महेश्वरी उपस्थित रहे।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288










  • Related Posts

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के वाल्मीकि समाज में गुरुवार को भारतीय सेना में चयन…

    Read more

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    🔊 Listen to this पिलखुवा में दो बाइक चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा क्षेत्र में दो बाइक चोरी होने की खबर मिली है। मोहन नगर पिलखुवा के रविंद्र कुमार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    बंद घरों में चोरी करने वाला पुलिस ने दबोचा

    बंद घरों में चोरी करने वाला पुलिस ने दबोचा
    error: Content is protected !!