
विकसित उत्तर प्रदेश के लिए सुझाव आमंत्रित किए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): एस.एस.के. इंटर कॉलेज हापुड़ में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के तहत QR कोड स्कैन कर सुझाव साझा करने का विशेष अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज बडौदा हिन्द्वान के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा के संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में सार्थक सुझाव साझा किए गए।
नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार शर्मा ने सभी शिक्षकों व बच्चों को QR कोड स्कैन कर सुझाव साझा करने की प्रक्रिया के बारे में बताया I
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभुदयाल जयंत ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश का सपना तभी साकार होगा जब विद्यार्थी अपने विचारों एवं सुझावों के माध्यम से नीति निर्धारण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी जोश और जागरूकता के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय इंटर कॉलेज बडौदा हिन्द्वान के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र कुमार ने बताया कि QR कोड के माध्यम से सुझाव साझा करना तकनीक आधारित जनभागीदारी का अद्भुत उदाहरण है, जिससे प्रदेश के भविष्य की योजनाएँ जमीनी स्तर के विचारों पर आधारित होंगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह योगदान निश्चित ही उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में सभी शिक्षकों व छात्रों का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि आगे भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर राज्य एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देते रहेंगे। कार्य क्रम में जगदीश प्रसाद सेठ , अरविन्द कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































