
विकसित उत्तर प्रदेश के लिए दिए सुझाव
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):जनपद हापुड के आर एस के इन्टर कालेज सिंभावली हापुड़ में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 QR कोड स्कैन कर सुझाव साझा करने का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ से नामित नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने सभी शिक्षकों व कॉलेज के विद्यार्थियों को सुझाव साझा करने की प्रक्रिया के बारे में बताया और इस बात की जानकारी दी कि एक फोन के माध्यम से तीन सुझाव साझा किए जा सकते हैं। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार गोहित ने बच्चों को बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से आपके सुझाव सीधे सरकार के पोर्टल पर जाते हैं जो प्रदेश की प्रगति के लिए बेहतर नीति निर्माण में सहायक होते हैं।
प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों से सुझाव साझा कर प्रमाणपत्र डाउनलोड कर नोडल अधिकारी अमित शर्मा को भेजने की अपील की। तत्पश्चात नोडल अधिकारी अमित शर्मा की निगरानी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 एक राज्य स्तरीय पहल है जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाना है अर्थात ऐसा राज्य जहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार ,उद्योग, संरचना, पर्यावरण, डिजिटल तकनीक और नागरिक जीवन सभी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता हासिल हो। कॉलेज प्रधानाचार्य जी ने नोडल अधिकारी अमित शर्मा को कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लगभग 500 छात्र/छात्राओं के साथ-साथ निम्न अध्यापक राकेश कुमार, अजय कुमार, राहुल गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, रूचि देवी, नीरूपमा यादव, श्रीमती सारिका एवं संजीव यादव उपस्थित रहे।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786






























