VIDEO:गन्ना मूल्य जल्द से जल्द घोषित हो: रालोद












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल ने तीन विषयों को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जहां किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान, लाभकारी मूल्य तथा आवारा पशुओं का मुद्दा जोर-शोर से गर्माया। रालोद के उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता दिलनवाज खान हापुड़ पहुंचे जिन्होंने सरकार को जीभर कर कोसा और कहा कि सरकार को जगाने के लिए रालोद ने किसान संदेश अभियान चलाया हुआ है।
पत्रकारों से बात करते हुए रालोद नेता दिलनवाज खान ने कहा कि किसान के गन्ने का बकाया भुगतान अभी भी नहीं हो सका है जिससे किसान आर्थिक रूप से तंगी भुगत रहा है। वहीं सरकार को लाभकारी मूल्य घोषित करना चाहिए और आवारा पशुओं के आतंक से किसानों को छुटकारा दिलाना चाहिए। किसान इन दिनों बेहद परेशान हैं। दिलनवाज खान ने कहा कि किसान संदेश अभियान जारी रहेगा और रालोद के कार्यकर्ता इन मांगों के समर्थन में 31 जनवरी को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे। सरकार जब तक मांगों को नहीं मानती यह अभियान जारी रहेगा।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। प्रदेश में हाहाकार मचा है और गरीबों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। अन्नदाता इस दौरान बेहद परेशान हैं। बढ़ती महंगाई से सभी त्रस्त हैं।
रालोद की इस बैठक में मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह भाटी व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 









Related Posts

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

Read more

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
error: Content is protected !!