हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से कई श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। हापुड़ के विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल चोटी इन दिनों अयोध्या की छोटी छावनी में स्थित महंत मणिदास जी आश्रम में है जिन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशवासियों में उत्सव का माहौल है और इसी क्रम में 1265 किलो का लड्डू शनिवार को हैदराबाद से अयोध्या पहुंचा जिसे उन्होंने आरती कर स्वीकार किया और यह लड्डू प्रसाद के रूप में 22 जनवरी को वितरित किया जाएगा।
प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। देश के विभिन्न कोनों से राम भक्त अपनी-अपनी इच्छा के अनुसार अयोध्या में मिठाई, अचार, झंडे आदि भेज रहे हैं। इसी क्रम में हैदराबाद से एक 1265 किलो का लड्डू भी भेजा गया जिसकी सुधीर अग्रवाल चोटी ने आरती उतारी और लड्डू को स्वीकार किया।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























