हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर डीएम आवास के पास प्रतिदिन शाम के समय कुछ ऐसा ही मनमोहक नजारा दिखाई देता है जहां बड़ी संख्या में पक्षी दिन ढलते समय आसमान में छा जाते हैं। लोग इस दृश्य को देखने के लिए पिछले कई दिनों से पहुंच रहे हैं और इस नजारे का आनंद उठा रहे हैं। साथ ही पक्षियों की चहचहाहट को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं।
बता दें कि जब से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तब से प्रतिदिन साय के समय इस तरह का नजारा दिखाई देता है। यहां खड़े विशाल वृक्षों के आसपास पक्षी मंडराने लगते हैं। चहचहाहट से इलाका गूंज उठता है। बेहद ही मनमोहक दृश्य को राहगीर अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























