
खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उच्च प्राथमिक विद्यालय, अनवरपुर में न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय, अनवरपुर में किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम अनवरपुर के सम्माननीय व्यक्तियों चौधरी ओमवीर सिंह एवं चौधरी ब्रह्म सिंह ‘नेताजी’ के कर-कमलों द्वारा किया गया। विद्यालय हित में उनके योगदान हेतु प्रधानाध्यापक जलालुद्दीन द्वारा उनका सम्मान किया गया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
खेलों में बालकों और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की गई:
प्राथमिक स्तर:
50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़
लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक एवं कबड्डी, खो-खो
उच्च प्राथमिक स्तर:
100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़
लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक एवं कबड्डी, खो-खो
सभी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आने वाले बालक बालिकाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय स्तर पर कबड्डी और खो-खो में जीतने वाली टीमों को शील्ड प्रदान की गई। प्रतियोगिता खेल अनुदेशक मीनू तोमर द्वारा संपन्न कराई गई। जिनको अंत में प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक समापन हेतु सम्मानित किया गया।
बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक इस आयोजन की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शा रही थी।
प्रतियोगिता के पश्चात: संकुल टीम द्वारा बच्चों और शिक्षकों के लिए मिष्ठान वितरित किया गया।
प्रधानाध्यापक जलालुद्दीन ने सभी बच्चों के लिए भोजन और शिक्षकों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की। इस आयोजन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और कस्तला न्याय पंचायत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
श्री श्याम ट्रेडर्स से वाजिब दामों पर खरीदें प्लाईवुड की खास रेंज: 9045197386































