हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजी लगातार जारी है। युवा सस्ती लोकप्रियता के चलते अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट बाजी कर रहे हैं। हाल ही में हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक बाइक पर चार-चार लोग बैठे हुए हैं और स्टंट कर रहे हैं। इनमें से कुछ खड़े हैं तो कुछ बैठे हैं और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है। नियमों को खुलेआम चुनौती देने वाले बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी स्टंटबाजी का दौर लगातार जारी है। स्टंट बाज हैं कि सस्ती लोकप्रियता के चलते रील बनाने में लगे रहते हैं जो कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अपनी जान को भी दाव पर लगाने से पीछे नहीं हटते।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622




























