
खड़े होकर बाइक चलाता स्टंटबाज, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। यातायात पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का भी स्टंटबाजों पर कोई असर नहीं है। ऐसे में जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बाइक सवार युवक खड़े होकर हाईवे पर बाइक को दौड़ा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पीछे चल रहे कार सवारों ने बाइक सवार की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। इस तरह की यात्रा से हादसा हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है। ऐसे में लोगों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























