
👁 0 views Views
कार की छत पर स्टंट,साढे बाइस हजार का चालान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com ):जनपद हापुड़ में एक वैगन आर कार की छत एवं बोनट पर चढ़कर कुछ युवकों द्वारा स्टंटबाजी व हुड़दंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुया था, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त कार का कुल 22,500/- रुपये का चालान किया गया है।
हापुड़ पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर























