हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के एक नौजवान को सात बच्चों के साथ बाइक पर स्टंट करना भारी पड़ा और अब पुलिस ने 22 हजार रूपए का चालान किया है।बता दें कि गत दिनों
थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत एक बाइक पर 07 युवक व बच्चे सवार होकर हुड़दंग व स्टंट करते हुए बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसका हापुड़ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और बाइक को खोज निकाला।पुलिस ने उक्त बाइक का कुल 22 हजार रुपये का चालान कर सीज किया है एवं बाइक चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।बाइक स्वामी हापुड के मौहल्ला कोटला सादात का सलीम है।
हापुड़ पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो और अभिभावक अपने बच्चों पर अंकुश रखें।पुलिस ने चेतावनी दी है कि हुड़दंगियों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























