हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की तहसील रोड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टंट बाज जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं। वीडियो को यदि गौर से देखा जाए तो बाइक पर तीन युवक बैठे हुए हैं जिन्होंने एक युवक को राफेल बनाकर उसे पकड़ा हुआ है। ऐसा स्टंट करना नियमों की धज्जियां उड़ाने के साथ बेहद ही खतरनाक है। यह स्टंट इतना खतरनाक है कि इसमें किसी की जान भी जा सकती थी।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र की वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुई जिसे देखकर हर कोई चौंक गया और सभी ने यातायात पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि एक बाइक पर तीन युवक सवार है और साइड में एक युवक को पकड़ा हुआ है और यह बाइक सवार स्टंट कर रहे हैं। बेखौफ, निडर होकर खुलेआम रात के समय यह स्टंट कर रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बेहद ही खतरनाक है।




























