
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा मंदिर गांव कांवी में स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया जहां आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की सुंदर प्रस्तुति देख सभी ने उनकी जमकर तारीफ की। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारों पर कार्यक्रम भी किए गए। इस तरह की पहल देख सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्कूल तथा बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर नमामि गंगे गंगा की जिला संयोजिका अलका निम ने कार्यक्रम में भाग लिया जिन्होंने छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर अव्वल आने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल प्रबंधक कमेटी, प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों ने अलका निम का स्वागत किया। अलका निम ने कहा कि बच्चों का कार्यक्रम देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400




























