जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ के द्वारा छात्रों को किया गया पुरस्कृत
हापुड सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): एस.एस.वी.इण्टर कॉलेज हापुड़ में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ के द्वारा 2अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 तक चलाए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय जिला जज हापुड़ श्री रवीन्द्र कुमार प्रथम, माननीय अपर जिला जज हापुड़ श्री मृदुल दूबे, माननीया अपर जिला जज / सचिव डी.एल.एस.ए. श्रीमती छाया शर्मा , अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ राजकुमार अग्रवाल, उप शिक्षा निर्देशक मेरठ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ ज्योति प्रसाद आदि उपस्थित थे।
स्वच्छता जागरूकता अभियान में हापुड़ जनपद के प्राथमिक / माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र/ छात्राओं की चित्रकला एवं निबंध की प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसमें प्राथमिक विद्यालय के चित्रकला प्रतियोगिता में रौनक यादव प्रथम, हिमांशु (सोनू) द्वितीय, एवं आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय की निबंध प्रतियोगिता में वंश प्रथम, आईना द्वितीय, एवं रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक विद्यालय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में रिया प्रथम, अनन्या चौधरी द्वितीय, एवं अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, मनतसा द्वितीय एवं दिया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में मानवी सिंह ने प्रथम, कशिश कर्दम ने द्वितीय एवं अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में नंदनी प्रथम, शैली द्वितीय, एवं पायल तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त सभी चयनित छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवक प्राधिकरण हापुड़ के माननीय जिला जज, माननीय अपर जिला जज, माननीय अपर जिला जज / सचिव एवं अपर पुलिस अधीक्षक हापुड राजकुमार अग्रवाल, उप शिक्षा निर्देशक मेरठ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ ने प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला जज हापुड़ ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच का संचालन विष्णु दत्त शर्मा ने किया। कार्यक्रम में नगर शिक्षा अधिकारी हापुड़ देशराज वत्स, जया मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्ण होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बिजय कुमार गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:

























