छात्रों ने निकाली मतदाता जागरुक रैली












छात्रों ने निकाली मतदाता जागरुक रैली

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक के उद्देश्य से शुक्रवार को हापुड़ में छात्र-छात्राओं, स्काउट्स एवं गाइड्स ने एक मतदाता जागरुक रैली निकाली। रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक कर मतदान प्रतिशत में बढ़ौत्तरी करना है। इस मौके पर मतदाताओं ने मतदान करने तथा अन्य को मतदान के प्रति जागरुक करने का संकल्प भी लिया।

हापुड़ के जैन कन्या पाठशाला स्कूल में शुक्रवार की सुबह नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं तथा स्काउट्स व गाइड्स एकत्र हुए। मतदाता जागरुक रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदाता अवश्य मतदान करें और अन्य को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। रैली में शामिल शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्काउट्स एवं गाइड्स हाथों में बैनर व तख्तियां लिए थे जिन पर मतदान अवश्य करने के समर्थन में नारे लिखे थे।

रैली में शामिल छात्र नारे लगा रहे थे कि पहले मतदान फिर अन्य काम। जैन कन्या पाठशाला से शुरु हुई मतदाता जागरुक रैली तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला होते हुए नगर पालिका परिषद के परिसर में समाप्त हुई। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान 26 अप्रैल को होगा। इस अवसर पर श्री प्रकाश शर्मा, पारुल त्यागी, मयंक शर्मा, भारत भूषण, नीति शर्मा आदि उपस्थित थे।

VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111









  • Related Posts

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

    Read more

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

    Read more

    You Missed

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
    error: Content is protected !!