महिला दिवस पर छात्राओ ने दिया प्रतिभा का परिचय
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पास के कस्बा बक्सर के सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुछ छात्राओ ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाये व कुछ छात्राओं ने एक नाटक प्रस्तुत कर समाज को संदेश देने का प्रयास किया। अभियान अध्यापिका शालिनी शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में शामिल सभी छात्राओं को प्रधानाचार्या ने सम्मानित किया। साथ ही इस मौके पर प्रधानाचार्या श्री मति सरोज शर्मा ने बताया कि बेटिया आज कही भी बेटो से कम नही है, उन्हें केवल अपने माता पिताओ के प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूजा, मीनाक्षी, वर्षा, सुम्मेया, अदिति शर्मा आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























