विज्ञान व गणित की क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की बौद्धिक क्षमता तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने हेतु विज्ञान एवं गणित को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य को लेकर गणित एवं विज्ञान की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ में किया गया।इस क्विज में ब्लॉक हापुड़ से कक्षा 6 से 8 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
खंड शिक्षा अधिकारी रचना सिंह ने बताया कि इस क्विज में हापुड़ ब्लॉक के 61 विद्यालय में 210 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज कुमार ने वर्तमान मे विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना ने बच्चों के भविष्य के सपने पूछे और उन्हें वह कैसे साकार करेंगे इस पर बच्चों से बात की।वरिष्ठ प्रवक्ता रुचि मिश्रा ने बच्चों को मोटिवेट किया और उन्हे जनपद मे प्रतिभाग करने और सफल होने की शुभकामना दी ।
पारदर्शिता व सुचिता को बढ़ावा देने के लिए ओएमआर शीट को स्कैन करके चेक किया गया । ओएमआर शीट को स्कैन करने का कार्यआरपी दीपकअग्रवाल तथा एआ पी कुश वीर सिंह के द्वारा किया गया
सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे ।कार्यक्रम में मंच संचालन भावना शर्मा ने किया।
क्विज मे उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर नया गाँव, ,उच्च प्राथमिक विद्यालय नान ,उच्च प्राथमिक विद्यालय दोयमी उच्च प्राथमिक विद्यालय बागड़पुर ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी रचना सिंह द्वारा सम्मानित किया गया ।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होने से बच्चों में सर्वागिण विकास के साथ साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत होता है विभाग के निर्देशों पर समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिता कराई जाती है।कार्यक्रम को सफल बनाने मेंअनुपम राजवंशी , रंजना सिंह, सुनील कुमार रश्मि शर्मा , मुकेश कुमार ने सहयोग किया
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111



























