👁 0 views Views

हापुड़: गांव अट्टा धनावली में ग्राम प्रधान माधवी सिंह के आवास पर विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी को बचाने का सन्देश पोस्टर के माध्यम से दिया। छोटी बच्ची विदूषी सिँह ने कोरोना के खिलाफ एकजुटता का आह्वान करने वाले सन्देश का पोस्टर बनाकर कहा कि महामारी से बचने के लिए बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है।

इसके साथ ही जिले के अलग-अलग हिस्सों में भी छात्रों ने अर्थ-डे को लेकर पोस्टर बनाए और सभी से इसकी सुरक्षा की अपील की। हापुड़ शहर के मेधा और सुश्रुत ने भी पोस्टर बनाया।































