हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्थित जेएमएस इंस्टीट्यूशंस के 30 छात्रों ने यातायात जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया जहां उन्हें बताया गया कि यातायात पुलिस कर्मी किस तरह कड़ा परिश्रम कर यातायात व्यवस्था को संभालते हैं। इस दौरान छात्र भी सड़क पर यातायात व्यवस्था को संभालने में एक कदम आगे आए। सात दिन के इस जागरूकता अभियान का बुधवार को समापन हो गया जहां छात्रों ने काफी कुछ सीखा।
बुधवार को टीएसआई ओंकार सिंह सहरावत ने जेएमएस के छात्रों को यातायात जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया और उन्हें बताया कि नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। उसके बाद सड़कों पर उतरे छात्रों ने वाहन चालकों से अपील की कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन न करें। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। दो पहियां वाहन पर तीन सवारियां ना बैठे, हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाए, वाहन चलाते समय फोन पर बात ना करें।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























