👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित विकास ग्लोबल स्कूल डिफेंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी. नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने पर्यावरण को प्रदूषण की वजह से हो रहे नुकसान के बारे में भी अवगत कराया.





























