हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग पर एक छात्र उस समय परेशान हो गया। जब उसका 12 हजार रुपए कीमत का फोन कहीं गुम हो गया। किसी राहगीर को फोन मिल गया जिसके बाद पुलिस के सहयोग से खोया मोबाइल फोन युवक को मिल गया जिसे पाकर छात्र ने ख़ुशी जाहिर की।
जानकारी के अनुसार धीरखेड़ा निवासी दीपांशु जयसवाल पुत्र उमेश जयसवाल नीट की तैयारी कर रहा है जो कि गुरुवार को हापुड़ के पक्का बाग पर दवाई लेने के लिए आया था और इसी बीच उसका 12000 रुपए कीमत का मोबाइल फोन कहीं खो गया। इसके बाद वह मोबाइल फोन को तलाशने लगा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। इसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। वहीं एक राहगीर को खोया हुआ मोबाइल फोन मिल गया जिसके बाद हेड कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह और पीआरडी जवान कुणाल शर्मा ने खोया हुआ मोबाइल फोन दीपांशु को दिलाया। इसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































