
भाषण प्रतियोगिता के छात्र पुरस्कृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में हापुड के एस. एस .वी.इंटर कॉलेज में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया ।प्रतियोगिता का विषय था “हमारे राष्ट्रीय महानायक कौन”
इस अवसर पर कंपनी की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रियंका त्यागी ने विद्यालय को उषा कंपनी का एक सौ पचास लीटर का वाटर कूलर बच्चों की सुविधा के लिए भेंट किया।कंपनी के अधिवक्ता अतुल अग्रवाल द्वारा बच्चों के खेल कूद के सामान के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को 11000/ रुपए भेंट किए।
कंपनी के सह प्रबंधक प्रमोद कुमार द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रियंका त्यागी ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि नई पीढ़ी को हमारे रियल हीरो के बारे में जानकारी होना चाहिए।
इन स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही हम आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा अनिल बाजपेई ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद,बाबू सुभाष ,एवं बिस्मिल जैसे महान क्रांतिकारियों ने कुर्बानियां देकर हमारे देश को आजादी दिलाई।
सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार ने कहा हमारे महानायक हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ सहायक धीरज शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारियों की गाथाएं बच्चों को बताना आज के समय की महती आवश्यकता है।विद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने कहा भगतसिंह ,सुखदेव राजगुरु यातनाओं को सहते हुए फांसी के फंदे को चूमा था तब कहीं जाकर हम गुलामी की जंजीरों एवं बेड़ियों से आजाद हो सके थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गर्ग ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के समस्त कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंपनी के द्वारा कॉलेज के बच्चों की सुविधा के लिए प्रदत्त वाटर कूलर भीषण गर्मी में बच्चों को राहत प्रदान करेगा।
समाजसेवी अमित शर्मा, राजेश्वर,अतुल अग्रवाल एवं प्रीतम ने भी बच्चों को प्रेरक प्रसंग के द्वारा प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रियंका त्यागी ने कसा कि शीघ्र ही जनपद के विद्यालयों के बच्चों के मध्य कंपनी द्वारा एक संयुक्त प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























