
कॉलेज में छात्रों व पिता को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के एक इंटर कॉलेज में दो छात्रों पर सहपाठियों ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे छात्र के पिता ने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी पीटा। इसमें वह भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि उनका बेटा अरमान अली और उसका साथी अजीम अठसैनी गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बेटे ने फोन पर कॉल कर उन्हें कॉलेज बुलाया। सूचना पर वह स्कूल पहुंचे जहां कुछ छात्र उनके बेटे और साथी की बेल्ट व डंडों से मारपीट कर रहे थे। जब बीच बचाव करने आए तो उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point






























