हापुड़ की एमएससी बॉटनी की छात्रा वर्णिका यादव ने विश्वविद्यालय में प्राप्त किया उच्च स्थान
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड के एसएसवी कॉलेज हापुड़ में एमएससी बॉटनी की छात्रा वर्णिका यादव ने एमएससी की परीक्षा में विश्वविद्यालय में उच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैl छात्रा का 34 वें दीक्षांत समारोह में 15 दिसंबर को राज्यपाल एवं कुलपति द्वारा सम्मान किया जाएगा l छात्रा ने एमएससी बॉटनी में 87.05 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं l उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता पिता के आशीर्वाद तथा कड़ी मेहनत को दिया है l महाविद्यालय के प्राचार्य नवीन चंद्र सिंह द्वारा छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों एवं छात्राओं को भी इसी प्रकार मेहनत करने हेतु प्रेरित किया l बधाई देने वालों में वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अनुज गर्ग, डॉ गीता रानी, डॉ शालू शर्मा, डॉ इंदु यादव , भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ ऋषि पाल सिंह, डॉ सुबोध कुमार शर्मा एवं डॉक्टर देवेंद्र प्रताप एवं अन्य उपस्थित रहे l




























