हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूक्रेन में पैदा हुए खतरे के बीच जनपद हापुड़ के भी कई छात्र इस समय वहां फंसे हुए हैं। खारकीव में हालात और भी खतरनाक है जहां एक अंडरग्राउंड मैट्रो स्टेशन में किसी तरह लोग मदद की आस में बैठे हैं। हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ के गांव सरावनी निवासी फिरोज पुत्र मौहम्मद मारुफ ने खारकीव के हालातों से रुबरु कराया। फिरोज ने बताया कि उनके पास राशन खत्म हो चुका है। मार्किट में भी सामान खरीदने के लिए बेहद लंबी लाइन है। इस दौरान सामान खरीदने में घंटों का समय लग जाएगा। फिरोज एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र हैं जिन्होंने बताया कि लगभग 500 छात्र इस दौरान उनके साथ फंसे हुए हैं जो कि मदद की गुहार लगा रहे हैं। आईए आपको दिखाते हैं यूक्रेन के हालात…
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041






























