
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की एनटीपीसी रोड पर निधावली नहर पुलिया के पास शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे के दौरान परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए जिनमे से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय समीर निवासी दौलतपुर ढ़ीकरी की मौत हो गई जबकि उसका साथी अरसलन हादसे में पुलिया से जा टकराया। हादसे में सामने से आ रही अन्य बाइक पर सवार 38 वर्षीय कृष्ण चंद्र निवासी गांव जलालपुर जनपद एटा भी घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
शनिवार की शाम बाइक सवार दो छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह निधावली नहर पुलिया के पास पहुंचे तो सामने आए कुत्ते से बाइक की टक्कर हो गई। कुत्ते से टकराने के बाद बाइक पुलिया से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान समीर, असलम और सामने से आ रही बाइक पर सवार कृष्ण चंद गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से समीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





























