हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चल रहे छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन हिन्दू कन्या इंटर कालेज में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रेखा नागर (जिला पंचायत चेयरमैन ), मुख्य वक्ता महेश राठौर (प्रांतीय संगठन मंत्री ABVP), मनीष माहेश्वरी (मंडल उपाध्यक्ष भाजपा), अलका कौशिक द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर हुई. रेखा नागर ने भाजपा में नारी शक्तिकरण के बारे में बताया. मनीष माहेश्वरी ने छात्राओं को हाल ही में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली शिवांगी गोयल का उदाहरण देकर कहा कि अपने दृढ़ निश्चय से आप किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं. कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से तालियाँ बटोरी. अतिथियों द्वारा श्रुति शर्मा, तनुज कुमार, आशुतोष दास को भी सम्मानित किया गया. अध्यापिका निशा आर्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया. कार्यक्रम में प्रान्त सहमंत्री क्षमा शर्मा, विभाग संगठन मंत्री सनी तोमर, जिला संगठन मंत्री सुमित ठाकुर कार्तिक गौड़, ज्योति कटारिया, छवि सेन, मोहित तोमर, कुश हिंदुस्तानी, अनुराग सेन, ऋषभ माहेश्वरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.






























