हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में मौजूद एक मदरसे से एक 12 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जिसके पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी यामीन ने सिंभावली थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा मुर्सलिन, 16 वर्षीय असद अली गांव सिखेड़ा स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए गए थे। शुक्रवार को दोनों बच्चे मदरसे में सो गए। सुबह अन्य बच्चे और शिक्षक सोकर उठे तो देखा कि मुर्सलिन वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद उसे काफी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग हाथ ना लगा। इसके बाद लापता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























