हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव हाजीपुर निवासी एक छात्र ने सोमवार को हरोड़ा मोड पर बने नए बाईपास के फ्लाईओवर से अचानक छलांग लगा दी. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि छात्र खुदकुशी करने की वजह से पुल से कूदा. मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल छात्र ने ऐसा क्यों किया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है?
आपको बता दें कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र सिंभावली के हरोड़ा मोड पर बने नए बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंचा और अचानक छलांग लगा दी. आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्कूल की यूनिफार्म में घायल पड़े छात्र को देखकर किसी ने एंबुलेंस को कॉल किया. सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया.
देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486

























