हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौपला पर ई रिक्शा में सवार एक छात्र पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया. यातायात पुलिस को आता देख आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए. छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
बता दें कि हापुड़ का तहसील चौराहा व्यस्त चौराहों में से एक है. जहां से कोतवाली चंद कदमों की दूरी पर है. ऐसे में कुछ दबंगों ने ई रिक्शा में सवार होकर अपने घर स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला परशुराम जा रहे विश्व त्यागी पुत्र अनिल त्यागी की ई-रिक्शा को गुरुवार को तहसील चौराहे पर रोक लिया. जहां दो बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने छात्र के साथ मार पिटाई शुरू कर दी. यातायात पुलिस को आता देख सभी भाग खड़े हुए. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288



























