
दबंगों ने घर में किया हमला, 15 वर्षीय किशोर घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के सेगेवाला में पड़ोसियों द्वारा परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में 15 साल का किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोर के सिर में 15 टांके आए हैं।
पीड़िता देवेंद्र पत्नी बिट्टू ने शिकायत करते हुए बताया कि 18 जुलाई की शाम पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति शराब के नशे में उससे अश्लील हरकतें कर रहा था। विरोध करने पर बेटा और बेटियों के साथ धारदार हथियार, लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आया और जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान घर में पढ़ाई कर रहा 15 साल का बेटा रोहन पर भी हमला किया जिससे वह घायल हो गया। घायल का उपचार मेरठ में चल रहा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























