👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर-2 में लगा बिजली का एक खंभा हादसे को दावत दे रहा है। बिजली का खम्भा नीचे से पूरी तरह से गल चुका है जोकि एक पत्ती के सहारे टिका हुआ है। यह कभी भी गिर सकता है जिससे आसपास के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस खंभे को दुरुस्त किया जाए वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 2 में इन दिनों बिजली का एक खंभा नीचे से गला हुआ है और एक ओर झुका हुआ है। लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। यदि खंभे को समय पर दुरुस्त नहीं किया तो यह हादसे का कारण बन सकता है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























